August 14, 2026

CM पुष्कर सिंह धामी ने जल जीवन यात्रा का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही जल -जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। इस यात्रा का आयोजन सामाजिक संगठन महादेव सेना एवं ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वाधान में किया जा रहा है। 16 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में शिवालयों में जलाभिषेक कर स्वच्छता, नशामुक्त तथा जल संरक्षण की शपथ कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा स्वच्छता, नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की दिशा में यह अच्छी पहल की जा रही है। जल संरक्षण की दिशा में अनेक प्रयासों की जरूरत है। स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा।

इस अवसर पर जल जीवन यात्रा के संयोजक  राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, गीता बिष्ट, गोविन्द भट्ट, ललित मनराल, कुसुम कंडवाल, सूरज लोहनी एवं मीरा बजाज उपस्थित थे।

Spread the love
error: Content is protected !!