August 13, 2026

सीएम धामी ने नारी निकेतन की महिलाओं और बच्चियों से बंधवाई राखी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षा सुरक्षा का वचन भी दिया। दरअसल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखण्ड में एक दिन का राजकीय शोक होने से सीएम आवास में रक्षा बंधन पर आयोजित कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। लेकिन जो बहने जानकारी न होने के कारण सीएम आवास पहुंच गई थीं, उनसे मुख्यमंत्री ने राखी बंधवाई। 

Spread the love
error: Content is protected !!