July 15, 2026

नगरपालिका ने हटाया अतिक्रमण, महिला बेहोश

रिपोर्टरः सोनू उनियाल
जोशीमठ पालिका प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ हरकत में दिखाई दे रहा है। पालिका प्रशासन को जोशीमठ मुख्य बाजार में टैक्सी स्टैंड के पास हो रहे अतिक्रमण की सूचना मिली जिसके बाद पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने पहुंच गई । बता दे जोशीमठ नगर क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड के पास पिछले कई वर्षों से एक महिला छोटा मोटा सामान बेचकर अपना जीवन यापन कर रही थी पर हाल ही में महिला द्वारा उक्त स्थान पर अवैध टीन शेड का निर्माण करवाया गया था। पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने महिला द्वारा किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया अपनी रोजी-रोटी पर संकट मंडराता देख महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद महिला को पुलिस द्वारा मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रसाद नौटियाल का कहना है की महिला द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था जिसको पालिका की टीम ने ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि यदि नगर में इस प्रकार के अतिक्रमण किए जाएंगे तो पालिका प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!