August 11, 2026

चमोली :सीमांत क्षेत्र थोठा-तोलमा में अचानक नदी जल जल स्तर बढ़ने से ग्रामीण दहशत में

चमोली / उत्तराखंड

सीमांत क्षे्त्र थोठा तोलमा मेें कल देर शाम अचानक हिमालय पर्वत से लामा गदेरे में अचानक पानी बढ़ गया। जिसके ग्रामीणों मेें हड़कम्प मच गया।
स्थानीय लोगो ने बताया कि जब से ऋषि गंगा में जल प्रलय से सैकड़ो लोगों की जान गई  यहां के लोगों बड़ा नुकसान  हुवा था। उसके बाद पानी के इस तरह के आक्रमक रूप से लोग खौफ में आ जाते है।
हालांकि इस गदेरे के बढ़े जल स्तर से किसी तरह का नुकसान नही हुवा, लेकिन जिस रौद्र रूप में जल स्तर बढ़ गया था एक बार सभी लोग दहशत में आ गए थे। उन्होंने बताया कि अभी स्थितियां सामान्य है क्षेत्र में संचार सेवा सुचारू न होने के चलते इस तरह के हालात में लोगो तक सूचना पहचाना भी चुनौतीपूर्ण बना रहता है।

 

Spread the love
error: Content is protected !!