January 18, 2026

चमोली जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

बैरांगना न्याय पंचायत में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर।

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 40 न्याय पंचायतों में आयोजित होंगे बहुउद्देशीय शिविर।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आयोजित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम का  चमोली जनपद में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत बैरांगना में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां जनपद के 23 विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ इस दौरान यहां ग्रामीणों की ओर से दर्ज 162 शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

चमोली जनपद के बैरांगना न्याय पंचायत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर में जनपद में जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम का जनपद की बैरांगना न्याय पंचायत से शुभारंभ किया गया है। जिसमें ग्राम्य विकास, पंचायती राज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, उद्यान, श्रम, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक विभाग सहित 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए। विभागों ने स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जन उपयोगी योजनाओं और योजना में आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शिविर में ग्रामीणों की ओर से दर्ज शिकायतों में से 78.5 फीसदी शिकातयों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। जबकि 21.5 फीसदी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विभाग की ओर से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में 20 जनवरी तक जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से रोस्टर तैयार कर लिया गया है। जिसके तहत जनपद के 9 विकास खंडों में स्थित 40 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के सुचारु व सफल संचालन के लिए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, शिविर के नोडल अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे, जिला विकास अधिकारी केके पंत, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जल संस्थान के एई अरुण गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी
चमोली

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!