August 20, 2026

HNB दीक्षांत समारोह में CDS विपिन रावत ने की शिरकत, 196 छात्रों को बांटी उपाधि

श्रीनगर।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का नौंवा दीक्षांत समारोह धूम-धाम के साथ मनाया गया। समारोह में सीडीएस जनरल विपिन रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान वर्चुअल के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

दीक्षांत समारोह में पीएचडी और स्नातकोत्तर के 196 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। इस दौरान पीजी के 60 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए गये। जिसमें से 51 छात्राएं शामिल थी। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में गढवाल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 118 कॉलेज और विवि के तीनों परिसरों के टॉपर शामिल हैं।

छात्रों को संबोधित करते हुये सीडीएस रावत ने कहा कि गढ़वाल विवि से पढ़े बच्चे जॉब ढूंढने वाले न बने, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। चीन-नेपाल सीमा से सटे होने की वजह से उत्तराखंड में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होनें कहा कि विवि के कुछ कोर्स हैं जिनकी सेना को जरूरत है। कहा कि उन्हें विश्वास है गढ़वाल विवि एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएगा। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि देश पहले है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!