August 1, 2026

अपडेट-कार खाई में गिरकर जल उठी, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत,

 

चमोली। जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गोपेश्वर–पोखरी मोटर मार्ग पर देवखाल के समीप एक कार गहरी खाई में गिरकर आग की लपटों में घिर गई। इस भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुँचाया गया।

जानकारी के अनुसार, पाब गांव निवासी अनीता देवी अपने मायके देवखाल आई हुई थीं। दोपहर बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ वापस लौट रही थीं, तभी देवखाल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और आग बुझाने के साथ घायल बालक को अस्पताल भेजा।

मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

  1. अनीता देवी पत्नी अरविन्द त्रिपाठी
  2. अरविन्द त्रिपाठी
  3. अनंत पुत्र अरविन्द त्रिपाठी

गंभीर रूप से घायल:

  • अम्बुज त्रिपाठी पुत्र अरविन्द त्रिपाठी

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत-बचाव कार्य किया।
जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने बताया कि घटना के समय स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है और महिला के मायके में मातम पसरा हुआ है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!