November 2, 2026

मैगी प्वाइंट के पास कार हादसा,दो की मौत

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2024913182950610

Car accident near Maggi Point, two dead

मसूरी: देहरादून मार्ग पर दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार एक के बाद एक कार दुर्घटनाएं होती जा रही है और कई लोग इसमें अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं ।
अक्सर देखा गया है कि हादसा या तो तेज रफ्तार या फिर नशे के कारण होते हैं।
मसूरी देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के निकट मसूरी घूमने आए नोएडा के पर्यटकों की कार मसूरी से देहरादून की ओर आ रही थी सुबह करीब 5 बजे ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर मसूरी पुलिस फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर गहरी खाई से लोगों को बाहर निकाला कार में फंसे सभी 06 सवारियों को खाई से बाहर निकाला गया कार में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार लोगों को दून अस्पताल ले जाया गया है जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
फायर सर्विस अधिकारी धीरज तड़ियल ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे सूचना मिली कि मैगी प्वाइंट के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई है जिसके बाद मसूरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से सभी लोगों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल