June 27, 2026

पोखरी में भाजपा युवा मोर्चा ने नकल विरोध कानून के समर्थन में निकाली बाइक रैली

 

पोखरी में भाजपा युवा मोर्चा ने  प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून के समर्थन में पोखरी विनायक धार से पोखरी बस स्टेशन तक बाइक रैली निकाली। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुपसिंह नेगी ने कहा युवा कार्यकर्ताओं ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा युवा मोर्चा की ओर से पोखरी में बाइक रैली के माध्यम से नकल विरोध कानून के बनाने के समर्थन में सीएम का आभार जताया जा रहा है।उसको जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत एवं युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल संयोजक शिवप्रसाद एवं नगर संयोजक चेतन बिष्ट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे

Spread the love
error: Content is protected !!