July 30, 2026

भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने पार्वती दास के समर्थन में किया चुनाव प्रचार शुरू

बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने बागेश्वर उपचुनाव में पार्वती दास के समर्थन में प्रचार शुरू
किया । बागेश्वर नगर मंडल में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सांसद अजय टम्टा जी व विधायक सुरेश गढ़िया के साथ महिला सम्मेलन को संबोधित किया तथा गरुड़ मण्डल में एक जनसभा को भी संबोधित किया । यह उप चुनाव जहां बागेश्वर की जनता की चंदन राम दास जी को श्रद्धांजलि है वहीं पुष्कर सिंह धामी जी के विकास कार्यों पर एक मुहर भी है ।
इन सभाओं में बड़ी संख्या में मातृशक्ति जिस तरह भावुक हो पार्वती जी को आशीर्वाद से रही थी उससे आने वाली 5 तारीख़ को होने वाले चुनाव का परिणाम साफ़ दिख रहा है ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!