October 17, 2026

नागनाथ स्वामी मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चलाया स्वच्छता अभियान

IMG-20240120-WA0025

 

चमोली: पोखरी नागनाथ स्वामी मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा अयोध्या में भगवान श्री राम की विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा तक सभी मंदिरों में वृहत रूप में स्वच्छता अभियान और विशेष पूजन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा यह हमारे लिए एक गर्व के क्षण है 500 वर्षों के बाद भगवान राम का मन्दिर बना है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से मन्दिरों में साफ-सफाई की अपील की,
इस अवसर पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत,नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, बीरेंद्र पाल भंडारी, जितेन्द्र सती, दिगपाल नेगी, अवधेश रावत,मातवर रावत, प्रदीप नेगी , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, पुष्पा चौधरी, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!