June 27, 2026

उप चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कार्यकर्ताओ की पोखरी में ली बैठक

राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी का नारा मेरा बूथ सबसे मजबूत है .भारतीय जनता पार्टी का जो कार्यकर्ता अपने बूथ को सर्वाधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय कराएगा उस बूथ के निष्ठावान कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं बैठक में प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रत्येक बूथ की स्थिति को स्पष्ट रूप से जानने का प्रयास किया गया।उन्होंने कहा कि यह मेरा पूर्व का कार्य क्षेत्र रहा है और में इस विधानसभा के सामाजिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों से भली भांति परिचित हूं और कार्यकर्ताओं के स्वभाव एवं प्रभाव का मुझे पूर्ण रूप से ज्ञान भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम सबको प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर जनसंपर्क करना होगा और रात दिन मेहनत कर सर्वाधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को विजय बनाना होगा। कार्यकर्ताओं से गहनता से विचार विमर्श कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ बूथ के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता ही हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ रमेश मैखुरी,  रूद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, बीरेंद्र राणा, महावीर रावत, मयंक पंत, जीतेन्द्र सती डॉ मातबर रावत, गजपाल बर्त्वाल, प्रकाश रावत कल्याण सिंह दिगम्बर सिंह संतोष चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Spread the love
error: Content is protected !!