August 24, 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश में आयोजित किया कन्या पूजन कार्यक्रम

BJP Mahila Morcha organized Kanya Puja program in the state

 

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई

प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा जनता का आशीर्वाद

17अप्रैल 2024 रामनवमी के पावन पर्व के मौके पर उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश के सभी मंडलों में आज कन्या पूजन किया। इस मौके पर भाजपा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी है। उनका कहना है कि आज भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में कन्या पूजन किया । कीर्तन हवन किया गया। जहां जहां प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यकर्ताओं ने रामनवमी की एक दूसरे को बधाई दी उनका कहना है कि जिस तरह से प्रभु श्री राम आज अपने भव्य महल में विराजमान है इससे सभी देशवासी प्रफुल्लित है और रामनवमी को पूरे हर्ष उल्लास के साथ मना रहे हैं।

उनका कहना है कि आज इस पावन पर्व के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया है और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में बहुत ही हर्ष _ उल्लास का वातावरण बना हुआ है ।आशा नौटियाल का कहना है कि जिस तरह से भाजपा लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र के साथ में गई है उसे भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिला है। उन्होंने प्रदेशवासियों पर एक बार फिर से भारी बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की उम्मीद जताई है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!