August 17, 2026

BJP चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा, निशंक और बलूनी को मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून। भाजपा मिशन 2022 की तैयारियों में जुट गई है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है।

समिति में 33 विभागों की जिम्मेदारी सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

वहीं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक को घोषणा पत्र विभाग का प्रमुख बनाया गया है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!