November 4, 2026

पोखरी में भाजपा विधानसभा संयोजक ने बूथ स्तर के कार्यकताओं के साथ की बैठक

0
IMG-20240403-WA0011

BJP assembly convenor held a meeting with booth level workers in Pokhri.

चमोली जिले के पोखरी में भाजपा विधानसभा संयोजक गजेन्द्र रावत, विनोद नेगी ने  बूथ स्तर के कार्यकताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ स्तर के कार्यकताओं से बूथों पर प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा हुई।
भाजपा विधानसभा संयोजक गजेन्द्र रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं का पहला काम अपना बूथ सबसे मजबूत करना है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बड़े अन्तर से जीत दर्ज करेंगे।हम सबको रात दिन प्रचार में जुटना है।
इस अवसर पर महामंत्री कुलदीप वर्मा,डॉ मातबर रावत, जयकृत विष्ट, बीरेंद्र राणा, ललित मिश्रा, बीरेंद्र पाल भंडारी,भरत चौधरी, पुष्पा चौधरी,रैजा चौधरी, प्रकाश रावत, रमेश चौधरी, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल