July 31, 2026

अब मिशन 2022 के लिए बूथों को मजबूत करेगी भाजपा

भाजपा मुख्यालय में बूथ समिति सत्यापन अभियान की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इसमें भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि संगठन 11,235 बूथों का सत्यापन करेगा। उन्होंने कहा कि बूथ समितियां पूरे वर्ष कार्य करती है। वहीं बूथ समितियों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान होता है और संवाद बना रहता है। अन्य दलों में चुनाव से कुछ समय पूर्व ही किसी एजेंट की तलाश की जाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सजगता से बूथ स्तर पर रणनीति के तहत कार्य करना होगा। पूर्व की भांति संवाद बढ़ाना होगा। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी बीजेपी अब बूथ विजय अभियान के जरिये कार्यकर्ताओं के पेंच कसेगी। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!