November 14, 2026

बदहाल सड़कें ले रही है आम जनता की जान,शासन प्रसाशन मौन

0
WhatsApp Image 2023-11-17 at 12.34.14 PM

 

देहरादूनःउत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में बदहाल सड़कें आम आदमी की मौत के कारण बनते जा रहे है। बदहाल सड़को के कारण आये दिन यहां भयानक हादसे होते जा रहे है। वही नैनीताल जनपद से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल ओखलकांडा में बदहाल सड़क के कारण एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार 10 से अधिक लोगों में से 8 की मौके पर ही मौत हो गई। मैक्स कार अधौड़ा से हल्दवानी को आ रही थी।गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यु किया गया। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से हल्दवानी हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस प्रसाशन के देर से मौके पर पंहुचने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया साथ ही आम जन ने जन प्रतिनिधियों पर वोट बैंक की राजनीती का आरोप लगाते हुऐ क्षेत्रीय जनता के प्रति उदासीन रवैया पर जमकर कोसा है।
गौरतलब है कि बरसात के बाद ग्रामींण क्षेत्रों की सड़कों की बदहाली से समूचे पहाड़ी जनपदों के लोग जान हथेली पर लेकर आवागमन कर रहे है। इसके बावजूद भी संबंधित विभागोें व जन प्रतिनिधियों की उदासीनता बनी हुई।

-भानु प्रकाश नेगी हिमवंत प्रदेश न्यूज देहरादून

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल