October 25, 2026

नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की खास पहल से मिल रहा है कास्तकारों को खास फायदा

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_2023122203016699

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संदेश के बाद वोकल फाॅर लोकल की पहल परवान चढ़ने लगी है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद गोपेश्वर चमोली द्वारा गोपेश्वर मुख्य बाजार में प्रत्येक  स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें चमोली जनपद के विभिन्न विकासखंडों के विभिन्न गांवों के कास्तकार अपना स्थानीय उत्पाद बेच रहेें है जिससे उन्हें काफी लाभ मिल रहा है।स्थानीय उत्पादों मेें कास्तकारों के द्वारा नीबू,आंवला,मिर्ची,आदि का अचार समेत संतरा,आंवला का जूस व फलों को बेचा जा रहा है। वही अनाजों में लाल चावल,आलू,रामदाना,गहत की दाल,तोर की दाल,उड़द सोयाबीन व लोभिया आदि की दालें बेची जा रही है।इसके साथ हस्त शिल्प से निर्मित स्वेटर,टोपी,बनियान,मौफलर,वासकट,कोट आदि उत्पादों की भी खूब बिक्री हो रही है।
कास्तकारों को बाजार उपलब्ध होने से उन्हें काफी फायदा हो रहा है। कास्तकारों ने नगर पालिका परिषद् गोपेश्वर चमोली की इस खास पहल की खूब सराहना भी की है।
वहीं नगर पालिका परिषद् गोपेश्वर चमोली की अध्यक्षा पुष्पा पासवान का कहना है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने व ग्रामीण कास्तकारों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है जिसका लाभ स्थानीय कास्तकारों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल