August 19, 2026

पुंछ आतंकी मुठभेड़ में देवभूमि का एक और जवान हुआ शहीद

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है। शहीद हुए सूबेदार अजय रौतेला मूलरूप से उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक के रामपुर खाड़ी गांव निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में देहरादून क्लेमनटाउन में निवासरत है।

बता दें कि पुंछ में इससे पहले आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में 17 गढ़वाल राइफल के दो जवान टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए थे जिनका पार्थिव शरीर आज उत्तराखंड पहुंच गया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!