प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, दीपावली की दी बधाई
*मुख्यमंत्री से आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने की भेंट*
*मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं*

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
