August 2, 2026

जोशीमठ मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा

रिपोर्टर- सोनू उनियाल

जोशीमठ। चार धाम यात्रा और जोशीमठ मुख्य बाजार में लग रहे जाम को देखते हुये दुकानदारों द्वारा सड़क पर किये जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त हुआ है। शनिवार को नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा किये सड़क पर समान रख अतिक्रमण करने पर चलानी कार्रवाई की गई। जिसमें 20 दुकानदारों का चालान कर 7900 रुपये राजस्व वसूली की गई।

वहीं प्रभारी तहसीलदार प्रदीप नेगी का कहना है कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर समान रख अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे बाजार में जाम की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए 20 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर 500 रुपये का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अगर इसके बाद भी दुकानदार द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो 5000 रुपये का चालान किया जाएगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!