July 20, 2026

गढ़ भवन क्लेमेनटाउन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लगा योग शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास

 

 

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गढ़ भवन, बेल रोड क्लेमेनटाउन में गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजी.) क्लेमेनटाउन द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।

 

योग शिविर का संचालन योग गुरु सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत एवं बृजेंद्र पाल सिंह राणा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर योग गुरु ने कहा कि योग शरीर, मन, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित रखने का सशक्त माध्यम है। योग स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है तथा विशेष रूप से वृद्धजनों के लिए यह किसी जीवनरक्षक औषधि से कम नहीं है।

 

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था मोहब्बेवाला योग शिविर के तत्वावधान में गढ़ भवन क्लेमेनटाउन में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक नियमित योग शिविर का आयोजन करती है, जिसमें क्षेत्र के पुरुष एवं महिलाएं नियमित रूप से भाग लेकर लाभान्वित हो रहे हैं।

 

कार्यक्रम की व्यवस्था संस्था के अध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत एवं महासचिव (पार्षद) दीपक नेगी ने संभाली। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक कर्नल हीरा मणि बर्थवाल सहित सुन्दर लाल सेमवाल, आर.सी.एस. रावत, ओ.पी. बहुगुणा, सुबोध नौटियाल, रमेश चमोली, निरंजन नौटियाल, जितेंद्र खंतवाल, गजेंद्र सिंह नेगी, जसवंत सिंह नेगी, डी.पी. बडोनी, राजू फरस्वाण, अभिषेक परमार, बृजमोहन भंडारी, गोबिंद सिंह रावत, नरेंद्र कोटनाला, ईश्वर सिंह नेगी तथा सुषमा सजवाण उपस्थित रहे।

 

Spread the love
error: Content is protected !!