November 18, 2026

कोरोना संक्रमितों के लिए खास टिप्स :डाॅ अनुराग अग्रवाल (DMC)

0

दून अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि किस भी फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर को कुछ भी लक्षण है तो वह पहले अपनी आरटीपीसीआर जांच कराएं। उसके बाद ही बूस्टर डोज लगवाएं। इससे खुद और टीका लगा रहे कर्मचारी भी सुरक्षित रहेंगे। वहीं जो भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है वह माह बाद ही बूस्टर डोज लगाएं, क्योंकि कोरोना के पश्चात एंटीबॉडी बन जाती है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 813 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें 231 फ्लू ओपीडी के थे। उन्होंने अपील की है कि बुखार, सिरदर्द, गला खराब होना, जुकाम आदि होने पर फ्लू ओपीडी में दिखाए। कोरोना की जांच अवश्य कराए व डॉ की सलाह से दवाएं ले। हल्के लक्षण होने पर होम आइसोलेशन में रहे। मास्क, व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अपना नंबर आने पर वैक्सीन जरूर ले। बताया कि दून अस्पताल में कोरोना के 36 मरीज भर्ती है। जिसमें छह नये भर्ती हुए हैं। चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 20 साल से कम उम्र के सात, 21 से 40 के 15 और 41 से 60 के छह और 60 साल से ऊपर के आठ मरीज भर्ती है। करीब चार सौ लोगों ने अस्पताल में जांच कराई है। प्रचार्य डा. आशुतोष सयाना, एमएस डा. केसी पंत और डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री की अगुवाई में सभी डाक्टर एवं कर्मचारी कोविड से जंग में जुटे हैं।
महेंद्र भंडारी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दून मेडिकल कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल