February 8, 2026

बीजेपी ने शुरू किया उम्मीदवारों पर मंथन

 

देहरादून-उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी दल बीजेपी ने अब अपने उम्मीदवारों पर मंथन शुरू कर दिया है. इस संबंध में पार्टी मुख्यालय देहरादून में पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई जिसमें चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी,प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के तमाम शीर्ष नेता उपस्थित रहे। बैठक समापन के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बैठक में विधानसभा वार संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया गया है। इस दौरान उन्होने कहा कि पार्टी हाईकमान की हरी झंड़ी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!