October 16, 2026

सीएम धामी ने किए खटीमा में भारामल बाबा के दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा खटीमा के सुरई वन रेंज में स्थित लोगो की अपार आस्था के केंद्र सिद्ध बाबा भारामल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम धामी ने भारामल धाम में 60 लाख की लागत से हो रहें सौन्दर्यकरण का भी निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को सीएम धामी ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

 

गौरतलब है कि सीएम धामी की जहां पहले से ही भारामल बाबा पर अपार आस्था है।वही अपनी गहरी आस्था के चलते सीएम धामी खटीमा दौरे के दौरान घने जंगलों में स्थित भारामल बाबा के धाम पर उनके दर्शनों को पहुँचे।साथ ही सिद्ध भारामल बाबा की पूजा अर्चना कर खटीमा सहित प्रदेश की सुख सम्रद्धि की कामना की।

 

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!