November 19, 2026

सीएम धामी ने रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर सेंटर और आजीविका महोत्सव का किया शुभारंभ

0

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के आज अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हवालबाग में रुरल बिजनेस इन्क्यूबेटर सेंटर का उद्घाटन किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आजीविका महोत्सव कार्यकम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 4919.41 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर सेंटर के माध्यम से स्थानीय कास्तकारों, उद्यमियों व समूहों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में अल्मोड़ा के हवालबाग व पौड़ी के कोटद्वार में यह सेंटर खोले गए है। जो लोग अपना स्वरोजगार करना चाहते है या स्थानीय स्तर पर उत्पाद तैयार करते है उनके उत्पादों को बाजार देने व अन्य जानकारियों के लिए आगे प्रत्येक जिले में रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर सेंटर खोले जाएंगे।

वहीं आजीविका महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में 36 सौ से अधिक होम स्टे खुले हैं। आने वाले दिनों में होम स्टे पर्यटन का मुख्य आधार बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल