October 17, 2026

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियो संग की कॉन्फ्रेंस, मुख्य सचिव एसएस संधू भी रहे मौजूद

उत्तराखंड पुलिस स्मार्टनेस की ओर अग्रसर

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस स्मार्टनेस की ओर अग्रसर है, इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए उत्तराखंड पुलिस के सभी अधिकारियों ने पुलिस हेड क्वार्टर में एक कॉन्फ्रेंस की। जिसमें मुख्य सचिव एसएस संधू ने भी शिरकत की।  इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव को पुलिस के कार्यों में आने वाली समस्याओं से भी रूबरू कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस स्मार्ट होने के साथ-साथ मॉडर्न और टेक्निकल तरीके से कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आगे किस तरह से और कुशलता लाई जाए इसके लिए भी चर्चा की गई है।

वहीं मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि अन्य क्राइम से ज्यादा साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है जिसके लिए विशेष हाईटेक तकनीकी की आवश्यकता है ताकि साइबर क्राइम से बचा जा सके। इस के साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि IIT के साथ उत्तराखंड पुलीस के IT प्रभाग के कार्मिकों को संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च सरकार करेगी जिससे उत्तराखंड पुलिस का आईटी विभाग को और भी ससक्त किया जा सके।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!