November 5, 2026

CDS जनरल बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन, दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि

0

नई दिल्ली। तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत पंचतत्व में विलीन हो गई है। उनके पार्थिव शरीर का बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनकी बेटी कृतिका और तारिणी ने मुखाग्नि दी। इससे पहले उन्हें 17 तोपों की सलामी भी दी गई। इस दौरान सेना के 800 जवान मौजूद रहे। आवास के अलावा बरार स्क्वायर का दृश्य काफी हृदय विदारक था। लोग अपने जांबाज सिपाही के अंतिम सफर के हर क्षण को अपनी आंखों के सामने होते देखना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल