October 17, 2026

राज्य में हस्त शिल्पकार को बढ़ावा देने के लिए सरस मेले का आयोजन, सीएम धामी ने की शिरकत

उधमसिंहनगर। उत्तराखंड में हस्त शिल्पकार एनजीओ को बढ़ावा देने के लिए रुद्रपुर में राज्य स्तर के सरस् मेले का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। मेले में राज्य भर के 160 स्टालों की प्रदर्शनी लगाई है। जिसको देखने के लिए यूपी और उत्तराखंड के दूरदराज क्षेत्रों से लोग पहुंच रहें हैं।

बता दें कि 10 दिन तक चलने वाले सरस मेले में विभिन्न राज्यों के महिला सहायता समूह की ओर से अपने-अपने स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा हैंडी क्राफ्ट, खादी ग्राम उद्योग समेत प्रदेश के 13 जिलों की महिला सहायता समूह ने भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। मुख्यमंत्री धामी ने महिला सहायता समूहों द्वारा लगाई गई स्टालों का भी निरीक्षण किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!