August 20, 2026

सीएम धामी ने पौड़ी को दी कई विकास योजनाओं की सौगात, अभिनंदन रैली में भी की शिरकत

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा का शक्ति प्रदर्शन दर्शाने के लिये आज भाजपा युवा मोर्चा की अभिनंदन रैली में शिरकत कर जनता से भाजपा की झोली में वोट देने की अपील भी की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान में आधा दर्जन योजनाओं का शिलन्यास और 3 योजनाआं का लाकापर्ण भी किया। इसके साथ ही महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण करने के साथ ही 9 महिला स्वंय सहायता समूहों को 5-5 लाख रूपये के चैक भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पौड़ी में हैलीपेड निर्माण की घोषण भी की जबकि देवस्थानम बोर्ड को भंग करने पर सरकार को तीर्थ पुरोहितो का हितैशी बताया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!