August 20, 2026

सीएम धामी ने सल्ट विधानसभा को दी 63.33 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

अल्मोड़ा। 2022 आगामी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आने लगा है वैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरों में भी तेजी आने लगी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सल्ट विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र देघाट पहुंचे। जहां उन्होंने सल्ट विधानसभा क्षेत्र की 63.33 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज स्याल्दे में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूर्व दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को याद किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!