July 31, 2026

बड़ी खबर: कुंभ मेले के दौरान हुए कोविड टेस्ट घोटाले में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान हुए कोविड टेस्ट घोटाले पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीएमओ हरिद्वार ने नगर कोतवाली में दो निजी टेस्टिंग लैब लालचंदानी लैब्स और नालवा लैब के साथ मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी के खिलाफ शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदाई कृष्णराज एस का कहना है कि नगर कोतवाली में तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!