तीर्थनगरी ऋषिकेश में छठ पूजा की धूम
देशभर में छठ पूजा बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। खास कर पूर्वांचल में छठ पूजा का विशेष महत्व है। जिसको लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी पूर्वांचल के लोग छठ पूजा बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। सुबह से ही बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली है।
ऐसी मान्यता है कि पुत्र की प्राप्ति और घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए यह व्रत घर की महिलाएं रखती हैं । बाजार से फल अन्न आदि खरीदने के बाद शाम को सूर्य अस्त के समय महिलाएं नदियों के किनारे जाकर पूजा-अर्चना करती हैं। और अगली सुबह सूर्य भगवान को अर्घ देने के बाद अपना व्रत खोलती हैं।
