August 2, 2026

सावधान: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दे रहा हादसों को न्योता

रिपोर्टर- सोनू उनियाल
जोशीमठ। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ बैनाकुली के पास खस्ताहाल सड़क हादसे को न्योता दे रहा है।आये दिन जाम की स्थिति बनी हुई है। तथा पूरे राजमार्ग मैं धूल मिट्टी उड़ रही है।

बात दे कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़, हनुमानचट्टी, बैनाकुली के पास रोड संकरी उबड़ खाबड़ राजमार्ग हादसे को न्योता दे रहा है। राजमार्ग संकर होने से कई किमी लंबा जाम लग रहा है। जिससे तीर्थ यात्रियों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। तथा आवाजाही करने मे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क इतनी ख़स्तहाल है कि लोग अपनी गाड़ी धक्का मार कर गाड़ियों को निकाल रहे है। राजमार्ग पर धूल मिट्टी उड़ रही है। कल देर शाम इसी राजमार्ग पर एक वाहन पलट गया था जिससे निकलने मैं कई घंटों का समय लग गया था। वाहन पलटने से राजमार्ग पर कही किमी लंबा जाम लग गया था। हालांकि पुलिस के जवानों द्वारा जाम को खुलवाया जा रहा है। लेकिन बार बार जाम लग रहा है।

जिससे आम लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जब मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ दौर किया था मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सड़कों पर गड्ढे नही दिखाई देने चाहिये। लेकिन सड़को पर जगह जगह गड्ढे हो रखे है। जो कि हादसों को न्योता दे रहे है।
स्थानीय एव समाजसेवी धर्मेंद्र का कहना है कि संबंधित एजेंसी की लापरवाही से राजमार्ग के हालात खराब हुये है। कई बार इस संबंध मे प्रशासन को भी अवगत कराया गया है लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!