August 18, 2026

सीएम धामी ने केदारनाथ पहुंचकर पीएम आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की।

बता दें कि 5 नवम्बर को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ आ रहे है। उनके आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बङे पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले चरण के काम हो चुके हैं। दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। आदि गुरू शंकराचार्य जी की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!