October 18, 2026

सीएम धामी ने ट्रैक्टर से खटीमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कुमाऊं क्षेत्र में हवाई सर्वेक्षण के साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर से खटीमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लिया। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और आपदा मंत्री धन सिंह रावत भी साथ मौजूद हैं।

 

बता दें कि प्रदेश में आपदा के चलते अब तक करीब 46 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 11 लोग लापता है और 12 लोग घायल है। वहीं मौसम साफ होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत तेजी के साथ चल रहा है। साथ ही बन्द सड़कों को खोलने का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!