January 15, 2026

चमोली/पोखरी:प्रसिद्ध नागनाथ स्वामी मंदिर में कल से विष्णु महापुराण कथा का भव्य आयोजन

तीर्थाटन व पर्यटन के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का शांति निकेतन माने जाने वाला नागनाथ मैं प्रसिद्ध नागनाथ स्वामी (बिष्णु भगवान) के मंदिर प्रांगण में 17 अक्टूबर से विष्णु पुराण का आयोजन किया जा रहा है। कथा के आयोजक बाबा राजेंद्र नाथ ने हिमवंत प्रदेश न्यूज को  बताया कि, यह कथा 17 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें प्रतिदिन 1 बजे से 3 बजे तक कथा प्रवचन होगा ।

17 अक्टूबर को 9:00 बजे से भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। आचार्य विनय प्रसाद पुरोहित मुख्य कर्मकांड पंडित होंगे तथा आचार्य अनूप किमोठी विष्णु पुराण के कथावाचक रहेंगे।  उन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न करने के लिए नागनाथ पोखरी क्षेत्र के सभी भक्तों से सहयोग की अपील की है। आपको बता दें कि चमोली जनपद के पोखरी ब्लॉक मैं नागनाथ क्षेत्र नागों की भूमि मानी जाती है और यह (उडामाण्डा) पारतोली से लेकर गुनियालाखाल तक पुष्कर पर्वत के नाम से प्रसिद्ध है। जिसका वर्णन पुराणों में भी किया गया है।

नागनाथ स्वामी मंदिर में यह दूसरा अवसर है जब यहां पर विष्णु पुराण का आयोजन किया जा रहा है, इससे पहले यहां पर शिव महापुराण  का भी आयोजन किया जा चुका है।

 

-भानु प्रकाश नेगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!