August 18, 2026

बाजपुर में दहन से पहले ही गिरा 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला, देखिए वीडियो

बाजपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रामलीला कमेटी द्वारा विजयदशमी के पर्व पर बनवाया गया 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला अचानक गिर गया। जिस वजह से रावण का पुतला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रावण के पुतले को गिरने की सूचना मिलते ही रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद रावण के पुतले को फिर खड़ा कराया। लेकिन पुतले के क्षतिग्रस्त होने के चलते रावण के पुतले से अलग ही रखे गए हैं जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही रामलीला कमेटी के पदाधिकारी विमल शर्मा ने पुतला गिरने का कारण कुछ बच्चों की शरारत और पुतला तैयार करने वाले कर्मचारियों की कमी बताया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!