August 18, 2026

भीमताल के निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा ने थामा बीजेपी का दामन

उत्तराखंड के भीमताल से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली में मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आपको बता दें कि भीमताल विधानसभा सीट से वर्ष 2017 में मोदी लहर में निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा प्रदेश में चर्चाओं में आने के साथ भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की नजरों में भी आए थे। कैड़ा ने अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए अपने चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा औऱ आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!