November 28, 2026

आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ परीक्षण, चटवापीपल में विभिन्न विभागों ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान

0

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन दिवस पर प्रदेशभर में मॉक ड्रिल

 

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में चमोली जनपद के विकासखंड कर्णप्रयाग स्थित चटवापीपल में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना का परिदृश्य तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और प्रशासन की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय के साथ घायलों को सुरक्षित निकालने और तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का अभ्यास किया।

चमोली जनपद के कर्णप्रयाग तहसील अंतर्गत चटवापीपल में आयोजित इस मॉक ड्रिल में सड़क दुर्घटना की आपातकालीन स्थिति का अभ्यास किया गया। इसके तहत एक वाहन के राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिरने और उसमें सवार यात्रियों के घायल होने का परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। इस पूरी कवायद का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय विभागों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता और आपसी समन्वय को परखना रहा।

]

सुधा डोभाल, नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार कर्णप्रयाग

वहीं मॉक ड्रिल में राहत एवं बचाव कार्यों की अहम जिम्मेदारी निभाने वाली एसडीआरएफ की टीम ने भी अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर करन सिंह ने बताया कि आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उनकी टीम हमेशा तैयार रहती है। इस तरह के अभ्यास से जवानों को वास्तविक घटनाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई करने और बेहतर तरीके से रेस्क्यू अभियान संचालित करने का अनुभव मिलता है

अजय सिंह,इंस्पेक्टर एसडीआरएफ

गौरतलब है कि चमोली जनपद आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के साथ ही चारधाम यात्रा का प्रमुख प्रवेश मार्ग भी है। ऐसे में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों ने अपनी तैयारियों को परखा और आपसी तालमेल के साथ आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल