November 17, 2026

हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही बस गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 8 की मौत

0
IMG-20261117-WA0012

 

गूलर के पास बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बद्रीनाथ जा रही बस, जिसमे 8 मृतक (7 मौके पर, 1 aiims में)हुई है

टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास मंगलवार सुबह सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान के अनुसार, 32 सीटर बस में हादसे के समय 30 यात्री सवार थे। गूलर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल 13 यात्रियों का विवरण सामने आया है। इनमें मोहम्मद वहाब अंसारी (22) निवासी दुमका, झारखंड, राहुल कुमार (24) निवासी पटना, बिहार, अभिषेक (28) निवासी जसपुर, ऊधमसिंहनगर, प्रत्यूष (23) निवासी खटीमा, अर्जुन सौरन (34) और बुधन मुर्मू (50) निवासी दुमका शामिल हैं। इसके अलावा तीन वर्षीय आयरा और उनकी मां नूर जहां (26) निवासी गुवाहाटी, राजकुमार (32) निवासी दुमका, जतिन (21) निवासी शाहदरा, दिल्ली, पंकज नेगी (31) निवासी रुद्रप्रयाग, संतोष कुमार (38) निवासी जहानाबाद, बिहार और वीरेंद्र सिंह (58) निवासी कर्णप्रयाग, चमोली घायल हुए हैं। शेष घायलों का विवरण जुटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल