November 17, 2026

बदरीनाथ धाम से देव डोलियों की विदाई, पांडुकेश्वर और जोशीमठ में होगी शीतकालीन पूजा

0
IMG_20261117_121843

 

चमोली। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के दूसरे दिन परंपरागत धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान गरुड़, भगवान कुबेर, भगवान उद्धव और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हो गई। बदरीनाथ धाम से देव डोलियों की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

परंपरा के अनुसार भगवान कुबेर और भगवान उद्धव की डोली पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी मंदिर में शीतकालीन प्रवास के दौरान विराजमान रहेगी। वहीं, भगवान गरुड़ की डोली और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी शीतकाल के दौरान जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में विराजमान रहेगी।
इसके साथ ही बदरीनाथ धाम में शीतकालीन पूजा की परंपराओं का क्रम शुरू हो जाएगा और आगामी यात्रा काल तक भगवान बदरी विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल