नंदासैंण मेले के दूसरे दिन खेलकूद और भाषण प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर 400 और 1600 मीटर
400 और 1600 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, भाषण प्रतियोगिताओं में भी बिखेरी प्रतिभा; मुख्य अतिथि मुकेश नेगी और विशिष्ट अतिथि आशीष नेगी ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन।
नंदासैंण। पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी और विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान शराबबंदी, राजधानी गैरसैंण और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार रखे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज देवलकोट की इको क्लब इकाई के नेतृत्व में निकाली गई पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली से हुआ। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद विद्यालय स्तरीय 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें प्राथमिक, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग में मयंक प्रथम, आरुष द्वितीय और अमित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आराध्या ने प्रथम, अनन्या ने द्वितीय और स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में विवेक प्रथम, आकाश द्वितीय और सागर तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में पलक प्रथम, माही द्वितीय और मानवी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में दिव्यांशु प्रथम, आयुष सती द्वितीय और हैप्पी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में पायल प्रथम, श्रियांशी द्वितीय तथा खुशी और हिमानी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग में गौतम सिंह प्रथम, मनीष द्वितीय और समीर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कविता प्रथम और प्रिया द्वितीय स्थान पर रहीं।
इसी क्रम में आयोजित 1600 मीटर ग्रामीण दौड़ के पुरुष वर्ग में अनमोल ने प्रथम, आदित्य रावत ने द्वितीय और प्रियांशु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पलक प्रथम, वंशिका द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं। महिला वर्ग में दीक्षा खत्री प्रथम, अनीता देवी द्वितीय और पार्वती देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हिंदी भाषण के प्राथमिक वर्ग में इशानी प्रथम, आरुषि द्वितीय और दिव्या तृतीय रहीं। गढ़वाली भाषण के सब जूनियर वर्ग में आव्या कैलखुरा ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंग्रेजी भाषण के सीनियर वर्ग में पायल नेगी प्रथम, रिया रावत द्वितीय और अंजलि तृतीय रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी और विशिष्ट अतिथि यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी, शिव प्रसाद नवानी तथा चौकी प्रभारी अनिल अग्री का स्वागत किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऐरोली और मलेठी के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने अपने संबोधन में शराबबंदी लागू करने, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण, स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए मंडी व्यवस्था विकसित करने, जड़ी-बूटियों के उपयोग को बढ़ावा देने और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने क्षेत्रीय विकास के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया।
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि मेले के आयोजन से क्षेत्र के विकास को गति मिल रही है। मेले के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करते हैं।
इसके बाद विद्यालय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। यह प्रतियोगिता चिंती भाई की ओर से शहीद सेनानी मान सिंह रावत और स्वर्गीय कृपाल सिंह रावत की स्मृति में आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर भरत सिंह रावत, अनिल भंडारी, विनोद मालई, रेवत सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, जयवीर सिंह, दलवीर सिंह, अर्जुन भंडारी, हरेंद्र चौधरी, मदन मोहन नवनी, विनोद रावत, पृथ्वी सिंह रावत, सुभाष रावत, विजय सिमल्टी, राखी चौहान, कमलेश राज, सरिता कुंवर, गब्बर सिंह रावत, शुभम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
