September 6, 2026

चमोली में पुल से नदी में कूदा युवक, नहीं मिला कोई सुराग

 

चमोली। जिला मुख्यालय चमोली में अलकनंदा नदी पर बने पुल से  एक युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना थाना चमोली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काली टी-शर्ट पहने हुए था और कुछ देर तक पुल पर रुका रहा। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन नदी में फेंका और पुल की रेलिंग पर चढ़कर अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण कुछ ही क्षणों में युवक आंखों से ओझल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोपेश्वर से चमोली आ रही एक गाड़ी में चमोली तक आया था। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही कोई परिजन पुलिस के संपर्क में आया है। पुलिस युवक की पहचान के साथ मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!