वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र सम्मान समारोह में जुटे साहित्य व विज्ञान जगत की दिग्गज हस्तियां
पोखरी: चमोली जनपद के सबसे पुराने विद्यालयो में सुमार एमश्री अटल उत्कृष्ट स्व. नरेंद्र सिंह भण्डारी राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी का वार्षिकोत्सव एवं पूर्व छात्र सम्मान समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र असवाल तथा पूसा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कैलाश भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोकगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोकगायक शशिभूषण त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत “पंच बद्री पंच केदार मेरा मुल्क नागनाथ पोखरी” गीत ने खूब तालियां बटोरीं।
मुख्य अतिथि विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि बच्चों की बेसिक शिक्षा मजबूत करने के साथ उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय परिसर में टाइल्स लगाने के लिए दो लाख रुपये तथा कॉलेज गेट के पुनर्निर्माण हेतु विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की।
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र असवाल ने विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया, जबकि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कैलाश भट्ट ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
समारोह में पूर्व छात्र डॉ. हरेंद्र असवाल, डॉ. कैलाश भट्ट, गजेन्द्र दीवाना, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य कुँवर सिंह चौधरी, कुँवर सिंह रावत, टीपी सती, धीरेन्द्र रावत, यशवंत सिंह राणा, भानु प्रकाश नेगी, नीरज कंडारी, रमेश चौधरी, महिपाल सिंह रावत, शशिभूषण त्रिपाठी, जितेन्द्र सती, रमेश चंद्र चमोला, महेश किमोठी और मातबर रावत सहित कई पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं खुशी, आशीष, माही, तनीशा और शिवम को विधायक लखपत सिंह बुटोला एवं प्रधानाचार्य जी.एल. सैलानी द्वारा शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य कुँवर सिंह चौधरी, कुँवर सिंह रावत, टीपी सती, प्रमुख राजी देवी, पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी, पूर्व प्रमुख बिनीता देवी, मंदोदरी पंत, पीटीए अध्यक्ष रमेश चौधरी, अनूप रावत, धीरेन्द्र रावत, कपिल देव परमार, ममता टम्टा, ऋतु गौड़, पुष्पा उनियाल, चन्द्रावती, सविता पुरोहित, दिनेश सती, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर जग्गी, ब्लॉक मंत्री संदीप नेगी, प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ताजबर राणा, डॉ. बृजेंद्र कठैत, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा, योगेन्द्र बर्तवाल, जितेंद्र सती, गम्भीर लाल, नारायण नेगी और लखपत राणा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, पूर्व छात्र, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील किमोठी ने किया।
