May 19, 2026

राजकीय शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

 

राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड जनपदीय शाखा चमोली द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली के सभागार में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तर पर 30 से अधिक साल सेवा देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओ का सम्मान किया गया।


वही कार्यक्रम में पंहुचे प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण ने कहा कि,राजकीय शिक्षक संघ चमोली द्वारा 30 से 35 साल सेवा देने वाले प्रदेश भर के सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान करना है,साथ ही समय समय पर राजकीय शिक्षक संघ मेधावी छात्र छात्राओ को सम्मानित करता रहता है।
लक्षमण सिंह सजवाण,कोषाध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!