May 8, 2026

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह, समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 लोग सम्मानित

गोपेश्वर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा चमोली की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट एवं विकासखंड प्रमुख विनीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।


हर वर्ष 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनां के जन्मदिवस को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में चमोली जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 10 लोगों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वालों में 22 बार रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में योगदान देने वाले डॉ. राकेश गैरोला एवं डॉ. डी. एस. नेगी, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. ममता, आपदा एवं आपातकालीन सहायता कार्यों के लिए अकोला पुरोहित, स्वास्थ्य सेवाओं में डॉ. राजीव शर्मा एवं डॉ. दीपक नेगी, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में धन सिंह दरिया तथा स्वच्छता के क्षेत्र में डॉ. दीपक कुमार को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा के जनपद स्तरीय वॉलिंटियर्स को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विपिन फरसवान, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार, समीर बहुगुणा, उषा रावत, रेड क्रॉस शाखा चमोली के अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल, उपाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष चरण सिंह नेगी, राज्य समिति सदस्य भगत बिष्ट, सचिव सुरेंद्र रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!