सिमखोली ग्राम सभा में महिला मंगल दल की नई कार्यकारिणी का गठन
पोखरी/चमोली।
विकासखंड पोखरी के अंतर्गत ग्राम सभा सिमखोली में महिला मंगल दल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान ग्राम की महिलाओं ने सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर चयन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में रूबी जग्गी को महिला मंगल दल का अध्यक्ष चुना गया, जबकि कविता बास्कंडी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर नीलम नेगी का चयन किया गया तथा सचिव पद के लिए रीना को मनोनीत किया गया।
इसके अलावा सदस्य पद पर मुन्नी देवी, तारा देवी, रीना देवी, रेखा देवी, संगीता देवी एवं संगीता देवी पवार को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा के सभी लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम गांव में महिला मंगल दल का कुशल नेतृत्व करते हुए सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएगी। साथ ही सभी पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी
