March 3, 2026

मिशन 2022: बाजपुर में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री की विधानसभा खटीमा से शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आज बाजपुर पहुंची। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया और नगर में बाइक रैली निकली । जिसके उपरांत राम भवन धर्मशाला में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानून के विरोध में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर है। जिससे प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है और कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिससे साफ प्रतीत होता है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी और भाजपा की विदाई होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!