October 25, 2026

कर्णप्रयाग के कनखुल में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

0
Screenshot_20260126-170945

77वं गणतंत्र दिवस को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । वही चमोली जनपद के कर्णप्रयाग विकासखंड स्वत्रंत्रता संग्राम सैनानी भजन सिंह तोपाल राजकीय इन्टर काॅलेज कनखुल में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम विधिवत शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्षमण सिंह विष्ट व उपस्थित गणमान्य व्यक्तियो ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया।

कार्यक्रम के दौरन स्कूली बच्चो ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वही इस खास अवसर पर कई समाजसेवियो के द्वारा स्कूली बच्चो के लिए विभिन्न सामाग्री का वितरण कि या गया।
कार्यक्रम में राजकीय इन्टर काॅलेज कनखुल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुवंर ने आगन्तुक सभी अतिथियो का विद्यालय मे पधारने पर स्वागत व अभिनंदन किया।
वही कार्यक्रम के मुख्य संयोजक स्वतंत्रता संग्राम सैनानी संगठन के जिला अध्यक्ष गोविनद तोपाल का कहना है विभिन्न समाजसेवीयो के द्वारा जरूरत मंद छात्र छात्राओ के स्कूल बैग,जूते,ट्रेक सूट आदि इस शुभ अवसर पर भेंट किए गये है।

गोविंद तोपाल जिला अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सैनानी संगठन।
इस अवसर पर स्कूली बच्चो ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, स्कूली छात्रा अंकिता का कहना है इस कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए उनके अध्यापक ने उन्हे प्रोत्साहित किया है।जिससे उनके आत्मविश्वास में इजाफा हुआ है।

अंकिता,स्कूली छात्रा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर स्कूली छात्र छात्राओ का हौसला बढाया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेन्द्र शास्त्री का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमो से बच्चों का हौसला बढ़ता है। शानदार कार्यक्रम के लिए स्कूल प्रबंधन बधाई की पात्र है।
नरेंद्र शास्त्री,क्षेत्र पंचायत सदस्य कनखुल

कार्यक्रम के दौरान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट,राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान सिंह कण्डवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेन्द्र तोपाल शास्त्री,पीटीए अध्यक्ष जशवीर बिष्ट,प्रधान कनखुल तल्ला किरन कण्डवाल,ग्राम प्रधान कनखुल मल्ला गीता देवी,प्रधानचार्य सुबोध कुवंर,प्रवक्ता जगदीश प्रसाद कंसवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता कुलदीप खत्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल